Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना वैक्सिन आयात के लिए भारत का विकल्प तलाश रही है सरकार

 
फाइल तस्वीर

काठमांडू, २९ अप्रील । कोरोना वैक्सिन आयात के लिए नेपाल सरकार ने भारत का विकल्प तलाश करना शुरु की है । अपने ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अधिक वृद्धि होने के कारण पिछली बार भारत ने अघोषित रुप में वैक्सिन निर्यात में प्रतिबंध लगाया है । जिसके चलते नेपाल सरकार ने अन्य देशों से भी वैक्सिन आयात के लिए गृहकार्य शुरु किया है ।
स्मरणीय है, हाल ही में रसिया से उत्पादित स्पुतनिक–भी नामक वैक्सिन ने आपतकालीन प्रयोग के लिए अनुमती प्राप्त की है । प्राप्त सूचना अनुसार नेपाल सरकार ने भी रसिया से ही वैक्सिन लाने का गृहकार्य शुरु किया है । बताया गया है कि नेपाल को वैक्सिन देने के लिए रसिया पहले से ही तैयार है । स्वास्थ्य मन्त्रालय स्रोत ने भी कहा है कि रसिया से वैक्सिन लाने के लिए विभिन्न चरणों में विचार–विमर्श हो चुकी है ।
स्मरणीय है, एक उच्च स्तरीय रसियन टोली नेपाल में है, जिनके साथ बुधबार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्री हृदयेश त्रिपाठी ने भेटवार्ता भी किया है । बताया गया है कि दूसरे विकल्प में चीन है । चीन भी नेपाल को वैक्सिन तैयार है । चीन ने कहा है कि चीन अनुदान और व्यपारिक दोनों दृष्टिकोण से वैक्सिन उपलब्ध कराने के लिए तैयार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed