शाही को १ मिनट भी सांसद् पद में रखना संसदीय व्यवस्था का अपमान हैः पौडेल

काठमांडू, २९ अप्रील । नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि राष्ट्रीय जनमोर्चा से आवद्ध गण्डकी प्रदेश के सांसद् खिमविक्रम शाही को तत्काल संसद् पद से हटाना चाहिए । पौडेल को मानना है कि शाही ने संसदीय व्यवस्था का ही अपमान किया है ।
नेता पौडेल ने कहा है कि कोरोना पॉजेटिभ संबंधी फर्जी रिपोर्ट बनाकर प्रदेश सांसद् शाही प्रदेशसभा बैठक में अनुपस्थित हुए हैं, जो सत्ताधारी दल नेकपा एमाले द्वारा की गई चलखेल भी है । उन्होंने कहा– ‘सांसद् शाही एक षडयन्त्र में फंसद गए हैं, अब उनको १ मिनट भी सांसद् पद में रखना उचित नहीं है ।’
स्मरणीय है, बुधबार आयोजित गण्डकी प्रदेशसभा बैठक में मुख्ममन्त्री पृथ्वीसुब्बा गुरुङ के विरुद्ध प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस, माओवादी केन्द्र, जसपा द्वारा पेश अविश्वास प्रस्ताव के ऊपर विचार–विमर्श होने जा रहा था और उस प्रस्ताव को निर्णयार्थ पेश किया जा रहा था । अविश्वास प्रस्ताव को पास करना है या फेल ? इसमें निर्णायक शक्ति जनमोर्चा ही था । जनमोर्चा ने पार्टीगत रुप में कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करना है । लेकिन प्रदेश सांसद् शाही अनुपस्थित होने के कारण प्रदेशसभा बैठक ही स्थगित करना पड़ा है ।

