Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इजराइल में एक धार्मिक उत्सव के दौरान भगदड़ मच जाने से दर्जनों लोगों की मौत

 

israel

इजराइल में एक धार्मिक उत्सव के दौरान भगदड़ मच जाने से बड़ा हादसा हो गया और इसमें दर्जनों लोगों की मौतें हो चुकी हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल के धार्मिक बोनफायर फेस्टिवल में भगदड़ मच जाने से 12 से अधिक लोगों की मौतें हुई हैं और करीब 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इजराइल के मेन रेस्क्यू सर्विस ने कहा कि उत्तरी इजराइल के इस धार्मिक उत्वव में हजारों लोग जुटे थे। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे भीषण आपदा करार दिया है।

यह भी पढें   नेपाल-तिब्बत सीमा की भीषण बाढ़: चीन में तबाही की पूरी तस्वीर अब भी पर्दे के पीछे?

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, इजराइल में में कोरोना वायरस को लेकर लगी पाबंदियां हटने के बाद यह अपनी तरह का पहला सबसे बड़ा आयोजन था, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा हुआ था। इजराइल में यह हादसा ऐसे वक्त में हुआ है, जब इसने हाल ही में सफलतापूर्वक टीकाकरण कार्यक्रम को पूरा किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com