एक ही दिन में ५७२७ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, ३३ संक्रमितों की मृत्यु्
काठमांडू, ३० अप्रील । पिछले २४ घंटों में नेपाल में ५७२७ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने आज शुक्रबार एक सूचना जारी करते हुए इसके संबंध में जानकारी दी है । सार्वजनिक सूचना अनुसार पिछले २४ घंटों की अवधि में ३३ संक्रमितों की मृत्यु भी हुई है ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में १५३९१ व्यक्ति में पीसीआर परीक्षण करने पर ५६५७ और ५२५ व्यक्ति में एन्टिजेन परीक्षण करने पर ७० व्यक्ति में कोरोना पॉजेटि रिपोर्ट आया है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ३ लाख २३ हजार १८७ पहुँच गई है । और कोरोना को पराजित कर ठीक होनेवालों की संख्या २ लाख ९१ हजार १५ है ।
मन्त्रालय ने कहा है कि आज के दिन देशभर ३८८१३ संक्रिय संक्रमित हैं और मृतकों की संख्या ३२८९ पहुँच गई है । पिछले २४ घंटों में सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या काठमांडू उपत्यका में दिखाई दी है । मन्त्रालय द्वारा सार्वजनिक सूचना अनुसार पिछले २४ घंटों में काठमांडू में २४०४, ललितपुर में ४१९, भक्तपुर में १३३, मोरङ में १६१, पर्सा में १५३, नवलपरासी पूर्व में ३६, रुपन्देही में ४७३, बाँके में ४२२, दाङ में २५२, सुर्खेत में ९७, कञ्चनपुर में ४६ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है ।
मन्त्रालय के अनुसार १२ जिला में ५०० से अधिक सक्रिय संक्रमित है और २०० से अधिक संक्रय संक्रमित रहनेवाले जिलों की संख्या १० है ।

