Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्तत: दो जहाज खरदने की निगम और एयरबस के बीच हुइ सम्झौता

 

airbus agreementकविता दास,१४ असार, काठमाडू । नेपाल वायुसेवा निगम व्दारा दो विमान लाने की बात पक्का-पक्की हो गयी है। निगम ने बिहीबार को एयर बस के साथ बिमान खरिद करने का अन्तिम सम्झौता भी कर लिया है । निगम व्दारा विमान खरिद करने का प्रयास २०६५ साल से ही चल रहा है ।

खरिद सम्झौतापत्र मे निगम की ओर से प्रबन्ध निर्देशक मदन खरेल तथा संस्थागत विभाग के निर्देशक गणेश बहादुर चन्द और एयर बस के तरफ से सिनियर सेल्स डाइरेक्टर शिल शुक्ला और सेल्स कन्ट्याक्ट्स डाइरेक्टर रोव गर्डन ने संयुक्त हस्ताक्षर किया है । सम्झौता अनुसार सन् २०१५ के फेबुअरी मे एक और अपि्रल मे एक ए ३२०-२०० विमान नेपाल मे आ जायेगा।
बिहीबार साम को राजधानी मे आयोजित पत्रकार सम्मेलन मे प्रबन्ध निर्देशक खरेल ने कहा कि काफी दिनों बाद विमान खरिद का समझौता हो रहा है यह बहुत नयाँ अनुभव हो रहा है । उन्होने कहा कि जहाज खरिद प्रकृया मे कोइ अनियमितता नही होगी और निगम को सुधारने का कइ कार्यक्रम संचालन किये जायेंगे ।airbusA320

यह भी पढें   देश के पुनर्निर्माण के लिए 4 से 5 अरब अमेरिकी डॉलर की आवश्यकता : अर्थमंत्री वाग्ले

निगम और कर्मचारी सञ्चय कोष के बीच बिमान खरिद करने के लिये कर्जा सम्झौता नही हो सकने के कारन खरिद प्रकृया अगाडी नही बढ् पा रहा था । केवल दो सप्ताह पहले निगम और कोष के बीच सरकार के जमानत पर  यह कर्जा समझौता हुआ है । एक बिमान का मूल्य ७ अर्ब २० करोड नेपाली रुपैयाँ रखा गया है । दो बिमान का मूल्य साढे १४ अर्ब रुपैयाँ है ।
इस बीच नयाँ जहाज आने से पहले उडान सुचारु करने के लिये निगम ने एयरबस का दो विमान लिज मे लेने की प्रकृया आगे बढाया है । निगम व्दारा आह्वान किया गया ग्लोबल टेण्डर मे चार आबेदन पडे है । उसमे से उपयुक्त प्रस्तावक से बिमान भाडा मे लिया जायेगा । अगर निगम को प्राप्त हुये टेन्डर नियमित और वेद्य हुआ तो अक्टोबर नोभेम्बर तक ही भाडा का जहाज नेपाल आ सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com