Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जब पाकिस्तान ने कहा था हमें माधुरी दे दो हम कश्मीर छोड़ देंगे।आज है धकधक गर्ल का जन्मदिन

 

90 के दशक से ही करोड़ों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। माधुरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म ‘अबोध’ से की थी। माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। माधुरी पद्मश्री के अलावा दर्जनों अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। क्या आप जानते हैं एक समय ऐसा भी था जब उन्हें एक फिल्म में काम करने के लिए एक महिला कलाकार के तौर पर सबसे ज्यादा पैसे मिलते थे। चलिए माधुरी के जन्मदिन पर आपको बताते हैं कि कैसे एक बार पाकिस्तान ने कश्मीर के बदले माधुरी दीक्षित की मांग कर डाली थी।
माधुरी दीक्षित न केवल भारतीय फैंस के बीच पॉपुलर रहीं बल्कि पाकिस्तान में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। उनकी एक मुस्कान पर लाखों कुर्बान होने को तैयार रहते थे। माधुरी की फिल्मों के पोस्टर पाकिस्तानी लड़के अपने घरों में सजाते थे। हर किसी का बस एक ही सपना था किसी भी तरह एक बार माधुरी से उनकी मुलाकात हो जाए.

यह भी पढें   प्रधानमंत्री तथा मधेश से प्रतिनिधित्व करने वाले दलों के नेताओं बीच संवाद

ये किस्सा कारगिर युद्ध के दौरान का बताया जाता है। TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब बॉर्डर पर जंग छिड़ी थी तो पाकिस्तानियों ने कहा था, कि हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमें माधुरी दीक्षित दे दो। माधुरी के लिए जो दीवानगी थी वैसी दीवानगी अब तक किसी हीरोइन के लिए नहीं देखी गई।
तेजाब, राम लखन, परिंदा, साजन, खलनायक, दिल, बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, लज्जा, पुकार, देवदास जैसी फिल्मों में माधुरी की अदाकारी ने सबका दिल जीत लिया। आमिर के साथ दिल, सलमान के साथ ‘हम आपके हैं कौन’, तो शाह रुख़ के साथ ‘दिल तो पागल है’ जैसी कामयाब फिल्में दे चुकीं माधुरी ने अपने समय के तमाम बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है।
माधुरी के अफेयर के किस्से भी कुछ कम खास नहीं रहे। एक जमाने में संजय दत्त और उनकी शादी की खबरें छपती थीं। फिल्म ‘थानेदार’ के सेट पर ही दोनों का प्यार परवान पर चढ़ा था। लेकिन जब 1993 में संजय दत्त का नाम मुंबई बम धमाकों में फंसा तो माधुरी ने उनसे अपने सभी रिश्ते तोड़ लिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com