शीर्ष नेता और संविधानविदों के साथ सभामुख सापकोटा ने शुरु किया परामर्श

काठमांडू, २२ मई । संसद् बिघटन के बाद सिर्जित परिस्थितियों को मध्यनजर करते हुए सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा ने शीर्ष नेता और संविधानविदों के साथ परामर्श शुरु किया है । सभामुख सापकोटा सचिवाल स्रोत के अनुसार शुक्रबार आधि रात में राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी द्वारा असंवैधानिक रुप में संसद् बिघटन होने के बाद उन्होंने सघन परामर्श शुरु किया है ।
बताया गया है कि आज शाम तक सभामुख की ओर से अपनी धारणा सार्वजनिक होनेवाली है । स्मरणीय है, गत पौष ५ गते संसद् बिघटन होने के बाद सभामुख सापकोटा ने उक्त कदम को विरोध किया था ।

