Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माधव नेपाल समूह के १४ प्रदेश सांसदों से स्पष्टीकरण मांग

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

हेटौडा, २२ मई । नेकपा एमाले बागमती प्रदेश संसदीय बोर्ड ने बागमती प्रदेशसभा के १४ प्रदेशसभा सदस्य (सांसद्) से स्पष्टीकरण मांग करने का निर्णय किया है । नेकपा एमाले माधव नेपाल समूह से आबद्ध १४ सांसदों के ऊपर आरोप है कि उन लोगों ने राष्ट्रीयसभा उप निर्वाचन में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार रामबहादुर थापा बादल को हराने के लिए भूमिका निर्वाह किया है ।
संसदीय बोर्ड ने प्रदेशसभा सदस्य अष्टलक्ष्मी शाक्य, राजेन्द्रप्रसाद पाण्डे, अरुणप्रसाद नेपाल, रचना खड्का, कुसुमकुमार कार्की, मनु सिग्देल, बसुन्धरा हुमागाईं, लक्ष्मण लम्साल, इन्द्रमाया गुरुङ, कृष्णप्रसाद खनाल, वसन्त मानन्धर, शान्तिप्रसाद पौडेल, पार्वती सिलवाल और मीना ज्ञवाली को २४ घंटों के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है । मुख्य सचेतक दीपक निरौला के अनुसार उन लोगों को आइतबा शाम ५ बजे के भीतर स्पष्टीकरण पेश करने के लिए कहा गया है ।
प्रमुख सचेतक निरौलान ने कहा है कि स्पष्टीकरण आने के बाद उन लोगों के विरुद्ध अन्य कारवाही प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी । इसीतरह कोभीड–१९ प्रकोप नियन्त्रण और रोकथाम के लिए प्रभावकारी काम करने के लिए भी बोर्ड ने सरकार से आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *