विपक्षी गठबंधन का संयुक्त बैठक सम्पन्न, संसद् बिघटन विरुद्ध प्रतिवाद करने का निर्णय
काठमांडू, २२ मई । विपक्षी गठबंधन से आवद्ध राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हो गया है । बैठक ने संसद् बिघटन विरुद्ध प्रतिवाद करने का निर्णय लिया है । बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति में कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के साथ मिलकर राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने संसद् विघटन किया है, जो असंवैधानिक । विपक्षी दलों ने कहा है कि संसद् बिघटन के विरुद्ध में रहे सम्पूर्ण सांसद् मिलकर अब सर्वोच्च अदालत में मुद्दा पंजीकृत की जाएगी ।
बैठक में नेपाली कांग्रेस, नेकपा माओवादी केन्द्र, नेकपा एमाले माधव कुमार नेपाल समूह, जनता समाजवादी पार्टी उपेन्द्र यादव समूह और राष्ट्रीय जनमोर्चा के शीर्ष नेता सहभागी थे । बैठक बे बाद जारी विज्ञप्ति में कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा, माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल, नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल, जनता समाजवादी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और जनमोर्चा के उपाध्यक्ष दुर्गा पौडेल ने हस्ताक्षर किया है ।

