नेविसंघ द्वारा राष्ट्रपति और प्रधानमन्त्री का पुतला दहन
काठमांडू, २५ मई । नेपाली कांग्रेस संबंद्ध भातृ संगठन नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) ने राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी और प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की पुतला दहन की है । नेविसंघ कार्यकर्ताओं ने मंगलबार पुतलीसडक स्थित शंकरदेव कैपस के आगे इकठ्ठा होकर राष्ट्रपति भण्डारी और प्रधानमन्त्री का पुतला दहन किया है ।
स्मरणीय है, सोमबार भी नेविसंघ ने संसद् बिघटन विरुद्ध नयां बानेश्वर में प्रदर्शन किया था । मंगलबार आयोजित प्रदर्शन में नेविसंघ के पूर्व केन्द्रीय सदस्य नवराज त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था ।

