काठमांडू घाटी में पुनः एक हफ्ता के लिए निषेधाज्ञा
काठमांडू, २५ मई । काठमांडू उपत्यका में पुनः एक हफ्ता के लिए निषेधाज्ञा बढ़ाया गया है । मंगलबार सम्पन्न काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर के प्रमुख जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक ने यह निर्णय किया है । प्रमुख जिला अधिकारियों का निष्कर्ष है कि संक्रमण दर कम नहीं हो रहा है, इसीलिए सख्त प्रवाधान के साथ एक हफ्तो के लिए निषेधाज्ञा बढ़ाया गया है ।
बताया गया है कि निषेधज्ञा की अवधि में सुबह ९ बजे तक तरकारी फलफूल, दूध, मांस और गैसस का पसल संचालन में लाया जा सकता है । लेकिन किराना पसल, डिपार्टमेन्टल स्टोर को बंद रखने का आदेश दिया गया है । इसीतरह सरकारी कार्यालय, बैंक, सार्वजनिक संस्थान और इन्टरनेट सेवा प्रदायक सवारीसाधन सञ्चालन के लिए भी कडाई की गई है । अब उल्लेखित क्षेत्र से संबंधित सवारी साधन को सुबह ९ः३० से १०ः३० और शाम ५ बजे से ६ बजे तक के लिए ही संचालन की अनुमती है । इसीतरह निर्माण कार्य को भी रोका गया है ।
स्मरणीय है, कोरोना से संक्रमित होनेवालों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सरकार ने गत वैशाख १६ गते से निरन्तर निषेधाज्ञा जारी किया है ।

