Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

1961: 28 मई आज ही के दिन हुई थी एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना

 

दुनियाभर में मानव अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना आज ही के दिन 1961 में की गई थी। संस्था को एक वकील पीटर बेनेंसन ने शुरू किया था, जिसका उद्देश्य राजनीतिक कैदियों की रिहाई और इस बारे में लोगों को जागरूक करना था। ऐसे लोग जिन्हें उनकी त्वचा के रंग, धार्मिक मान्यता, धर्म, जाति, आदि वजहों से गिरफ्तार कर लिया गया था, संस्था ऐसे लोगों की रिहाई के लिए प्रयास करती है। 1977 में मानव अधिकारों पर किए गए कामों के चलते एमनेस्टी इंटरनेशनल को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढें   सोने और चाँदी की कीमतों में बढ़ोतरी

धीरे-धीरे यह संस्था दुनिया के सभी हिस्सों में काम करने लगी। आज 50 से ज्यादा देशों में संस्था के कार्यालय हैं और 150 से भी ज्यादा देशों में यह काम करती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com