Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ठोरी निवासी खड्का ने किया सफल सगरमाथा आरोहण

 

वीरगंज, ४ जून । पर्सा जिला ठोरी गांवपालिका–५ सूवर्णपुर निवासी हरेराम खड्का ने विश्व के सर्वोच्च शिखर (चोटी) सगरमाथा को सफल आरोहण किया है । सन् २००५ से ट्रेकिङ गाइड के रुप में कार्यरत खड्का ने गत मंगलबार १० बजे के समय में सगरमाथा को सफल आरोहण किया था । सगरमाथा पहुँच कर उन्होंने वीरगंज महानगरपालिका और ठोरी गांवपालिका अंकित व्यानर सर्वोच्च में फहराया है ।
आरोहण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कर आधार शिविर वापस होने के बाद खड्का ने वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजय कुमार सराबागी और ठोरी गांवपालिका के अध्यक्ष पदमलाल श्रेष्ठ को टेलिफोन कर इसके बारे में जानकारी दिया था । खड्का भारतीय और नेपाली ३० आरोही के समूह के साथ सर्वोच्च शिखर की ओर गए थे ।
खड्का के अनुसार २ दिन तक आरोहण के लिए परिस्थिति अनुकूल होने के कारण कई आरोही तो आधार शिविर से ही वापस हो गए हैं, लेकिन प्रतिकूल मौसम के वाबजूद भी खड्का ने सफल आरोहण किया है । स्मरणीय है, खड्का को सगरमाथा आरोहण के लिए वीरगंज महानगरपालिका ने २ लाख ५० हजार और ठोरी गांवपालिका ने २ लाख आर्थिक सहयोग किया था । आरोहण गत चैत्र २९ गते से शुरु हुआ था, जो ५० दिनों के बाद समापन हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com