Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद् पद को कायम रखने के लिए मांग करते हुए जनमोर्चा के नेता थापा पहुँच गए सर्वोच्च अदालत

 

काठमांडू, ४ मई । गण्डकी प्रदेशसभा के सदस्य पद से पद मुक्त होने के कारण राष्ट्रीय जनमोर्चा के सांसद् कृष्ण थापा उक्त पद कायम रखने के लिए मांग करते हुए सर्वोच्च अदालत पहुँच गए हैं । आज शुक्रबार उन्होंने सर्वोच्च अदालत में एक रिट दायर करते हुए कहा है कि उन्होंने पार्टी परित्याग नहीं किया है और पार्टी की ओर से जारी ह्वीप को भी उलंघन नहीं किया है । नेता थापा को कहना है कि बिना कोई आधार और प्रमाण उनको पार्टी ने कारवाही की है, इसीलिए सांसद् पद में कायम रहना उनकी अधिकार बनती है ।
स्मरणीय है, राष्ट्रीय जनमोर्चा ने बिहीबार आयोजित प्रदेशसभा बैठक में थापा के ऊपर की गई कारवाही संबंधी पत्र प्रदेशसचिवालय में पेश किया था, और उसको सभामुख नेत्रनाथ अधिकारी ने प्रदेशसभा को जानकारी दी थी । सभामुख द्वारा जारी सूचना अनुसार थापा सांसद् पद से पद मुक्त हो गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *