Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 19 जून : जानें  राशियों की स्थिति

 

राशिफल-
मेष – विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ – भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। फिर भी अपनत्‍व और आपस में प्रेम बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार की स्थिति सही चलती रहेगी। मां काली का स्‍मरण करते रहें।

मिथुन – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार सही चलेगा। गणेश जी की वंदना करें। उनका स्‍मरण करें। अच्‍छा रहेगा।

यह भी पढें   अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने किया अनुमंडलीय अस्पताल परिसर का हरित श्रृंगार

कर्क – पराक्रम करने वाली स्थिति है। जो सोच रखा है उसे लागू करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब अच्‍छा चल रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें।

सिंह – धनागमन होता रहेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। बस वाणी और निवेश दोनों पर रोक लगाएं। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही चलेगा। शनिदेव का स्‍मरण करते रहें।

तुला – किसी चीज को बढ़ा-चढ़ा कर सोचने की वजह से मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   नेपाल में निर्माण सामग्री की कीमतें १०७ प्रतिशत तक बढ़ी, बड़े संकट से गुजर रहा निर्माण क्षेत्र

वृश्चिक – आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यापार ठीक है। भगवान विष्‍णु का आह्वान करते रहें। अच्‍छा होगा।

धनु – व्‍यवसायिक स्थिति अच्‍छी होगी। पिता का साथ मिलेगा। उच्‍चाधिकारियों का हाथ आप पर होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक ठाक है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। गणेश जी की वंदना करते रहें।

मकर – भाग्‍यवश कुछ काम बन सकता है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार आपका सही दिख रहा है। मां काली की वंदना करें। उनका स्‍मरण करें।

यह भी पढें   खुफिया एजेंसी राष्ट्रीय अनुसन्धान विभाग फिर से प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन

कुंभ – जोखिम भरा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम दोनों के लिए सही समय नहीं है। व्‍यापार आपका ठीक चलेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन – जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ सकारात्‍मक चीजें जुड़ सकती हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। बाकी प्रेम और व्‍यापार आपका सही दिख रहा है। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *