सर्लाही में वडाध्यक्ष की हत्या
सर्लाही, २६ जून । सर्लाही जिला ईश्वरपुर नगरपालिका वडा नं. ३ के वडाध्यक्ष सूर्यकुमार श्रेष्ठ की हत्या की गई है । सामान्य विवाद में एक्स्काभेटर चालक हर्षबहादुर तामाङ ने उनकी हत्या की है । तामाङ ने वडाध्यक्ष श्रेष्ठ के ऊपर एक्काभेटर की बटेक प्रहार कर हत्या की है ।
घटना शुक्रबार रात की है । ईश्वरपुर नगरपालिका–३ भक्तिपुर में स्थानीय पोखर में सौन्दर्यीकरण का काम हो रहा था, उसी को देखने के लिए वडाध्यक्ष श्रेष्ठ वहां पहुँच गए थे । साथे में ठेकेदार प्रेमराज दाहाल भी गए थे । उसी क्रम में चालक तामाङ और वडाध्यक्ष श्रेष्ठ के बीच विवाद हुआ था ।
सर्लाही पुलिस ने कहा है कि तामाङ ने श्रेष्ठ की शर और छाती में बकेट प्रहार किया है । हत्या में संलग्न तामाङ के साथ अन्य दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है ।

