Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वृहद पौधारोपण कार्यक्रम

 

भारत उत्थान न्यास के तत्वावधान में आज रामलीला मैदान, साकेत नगर, कानपुर में मुख्य अतिथि, विधायक श्री महेश त्रिवेदी द्वारा वृहद पौधारोपण किया गया। न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुंतल की उपस्थिति और कार्यक्रम की संयोजिका न्यास की आजीवन सदस्य डॉ. अनीता निगम के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय लोगों को साथ लेकर छायादार व फलदार पौधे जिनमें बरगद, पीपल, जामुन बेल, आम, आदि के 51 पौधे लगाए गए। यहां न्यास की प्रर्यावरण समिति के सदस्य डॉ० एस. के. गुप्ता ने बताया कि संगठन देशभर में प्रत्येक वर्ष जुलाई और अगस्त माह में ‘वृहद पौधारोपण अभियान’ के अंतर्गत कार्यक्रम करता है। संस्था के कृष्ण कुमार जिंदल, रूपीना मिश्रा, अशोक कुमार गुप्ता, कमलेश मिश्रा, डॉ० मनोज दुबे, अशोक तिवारी, आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें   बागमती प्रदेश में तीन दलों के बीच 8 मंत्रालयों के बंटवारे पर सहमति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com