Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुजिता ठाकुर हत्या कांड : एक महीना आठ दिन के बाद शव तो मिला न्याय कब मिलेगा ?

 

जलेश्वर

गत जेठ २० गते हत्या कर के लापता  महोत्तरी के लोहारपट्टी नगरपालिका– ७ भ्रमपुरा गाउँ की २६ वर्षीया सुजिता ठाकुर का शव प्रहरी ने आधी सडी हुई अवस्था में प्राप्त किया है ।

जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी नायब उपरीक्षक प्रकाश विष्ट के अनुसार सुजिता का शव भ्रमरपुरा–जनकपुर सडकखण्ड में भ्रमरपुरा गाँव से एक किलोमिटर पूर्व में अवस्थित पेट्रोलपम्प के शौचायल की ट्याङ्की के पास ही १३ फिट गहरे गड्ढे में मिला है ।

यह भी पढें   गरिमा चौधरी दुष्कर्म-हत्या मामला: संसद में सरकार पर तीखा हमला, पीड़िता को न्याय देने की मांग

सडक सतह से नौ फिट गहराई में पेट्रोलपम्प के शौचालय है और शौचालय के साथ ही सुजीता के ससुर पतिराम ठाकुर के खेत में  गड्ढा खोदद कर  शव रखा गया था और उसके उपर पत्थर, बालु और सिमेन्ट से पक्की ढलान  कर दिया गया था ।

देवर रुपेश, ससुरा पतीराम, पति मुकेश सहित छ व्यक्ति ने मिल कर सुजिता की हत्या कर के घर से एक किलोमिटर मनरहिया वन में अवस्थित अपने ही खेत में गाड दिया गया था ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में गुठी की पोखरियों पर बने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

शव मिलने वाले  स्थान से इसी  असार १३ गते उत्खनन ककरने पर प्रहरी को वहाँ से बाल, खून, नमक, रस्सी आदि प्राप्त हुए थे बावजूद इसके शव को प्रप्त होने मे‌ इतना समय लग गया यह सोचने वाली बात है ।

शव का अवशेष प्राप्त होने वाले दिन प्रहरी ने घटना में संलग्न होने के आरोप में उनके देवर रुपेश और पति मुकेश को नियन्त्रण में लिया था । पूछताछ के बाद  आज एक महीना आठ दिन के बाद सुजिता का शव प्राप्त करने में सफलता मिली है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com