धनुषा : लापता बालिका का शव कुँए में मिला
धनुषा के गणेशमान चारनाथ नगरपािलका वडा नम्बर १० से पाँच दिन पहले लापता बालिका का शव कुँए में मिला है । प्रहरी के अनुसार शव की अवस्था देखने पर बालिका की हत्या होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है । शव को पोस्टमार्टम के लिए जनकपुर अस्पताल भेजा गया है । बालिका की हत्या में स्थानीय लोगों का हाथ होने की बालिका के परिजनों का दावा है । बालिका के पिता रोजगार के सिलसिले में भारत में रहते हैं ।

