राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा कला संस्कृति मंत्री का नागरिक अभिनन्दन

सुपौल, बीरपुर से लौटकर माला मिश्रा । राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान द्वारा सुपौल जिला वीरपुर में बिहार सरकार कला संस्कृति मंत्री डॉ आलोक रंजन का अभिनन्दन समारोह किया गया।।
मुख्य अतिथि के रूप में परशुराम सेवा संस्थान राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक सह प्रदेश अध्यक्ष बिहार ईo आशुतोष कुमार झा भी उपस्थित रहे।। मंत्री महोदय , प्रदेश अध्यक्ष, जिला संरक्षक डॉ नागेंद्र नाथ तिवारी ,जिला अध्यक्ष ,एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत सुरुवात किया। वैदिक मंत्रों से आशीर्वाद , स्वागत गान के बाद पंडित संतोष झा ने संस्कृत में स्वागत पाठ किया।।
सुपौल जिला अध्यक्ष मनोज पाठक की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ।। आयोजक सुपौल जिला प्रधान महासचिव सुजीत मिश्रा ने मंत्री जी को डिजिटल महाभारत रामायण गीता भेंट किया।। मंत्री महोदय डॉ झा और प्रदेश अध्यक्ष ईo झा को पाग दुपट्टा माला और मधुबनी पेंटिंग भेंट किया।।
जिला अध्यक्ष एवं कई प्रखण्ड अध्यक्ष भी दोनों को चादर माला और पाग से सम्मानित किया। जिला संरक्षक नागेंद्र तिवारी, शालिग्राम पांडेय, दिलमणि मिश्रा, कल्याण मिश्रा, मधुबनी मुखिया सुनील झा, जिला अध्यक्ष सुपौल मनोज पाठक , जिला अध्यक्ष मधेपुरा सुबोध झा, जिला संयोजक रंधीर ठाकुर को भी पाग दुपट्टा और माला से स्वागत किया गया।।
मंत्री महोदय को मिथिला गौरव सम्मान से भी विभूषित किया गया और आज से यह कार्यक्रम इसी के साथ प्रारंभ हुआ , मंत्री जी ने दर्जनों विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र, चादर और माला देकर सम्मानित किया, भारत नेपाल मैत्री समाज से वरुण मिश्रा, श्रीमति माला मिश्रा,प्रोफेसर डी झा, संजय मिश्रा सहित संगीत कला खेल व कैरोना संक्रमण के समय सामाजिक कार्यों के लिए दर्जनों ब्राह्मणों को सम्मानित किया गया।।
कार्यकम को सम्बोधित करते हुए मंत्री डॉ आलोक रंजन ने आश्वस्त किया कि समाज का मान सम्मान प्रतिष्ठा हम अक्षुण्ण रखेंगे और अपने समाज के साथ सभी का विकास के लिए कोई कोर कसर बाकी नही रखेंगे।। डॉ झा ने कहा कला खेल संस्कृति के बेहतरी के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिया गया है।।
राष्ट्रीय संयोजक सह प्रदेश अध्यक्ष ईo झा ने कहा कि यह संस्थान राज्य के 38 जिलों के प्रायः सभी प्रखंडो में लगातार सक्रीयता बनाये हुए है और सर्वे भवन्तु सुखिनः इसका मूल मंत्र है।। हम ब्राह्मण सदैव से सभी जातियों वर्ग धर्म सम्प्रदाय के विकास की ही कार्य किये हैं, राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि व अन्य नकारात्मक कारणों से चूंकि हम एकजुटता प्रदर्शित नही करते थे और कोई सशक्त संगठन नही रहने के कारण समाज की वास्तविक स्वरूप के इतर अनावश्यक रूप में उपेक्षित अपमानित करने की साजिश रची जाने लगीं।। हम सकारात्मक सोच व सही दिशा में कार्य कर समाज को सम्मानित व यथोचित प्रतिस्थापित करने के लिए संकल्पित है।। दशकों के प्रयास से हमलोगों का उद्दयेश्य सफ़लता प्राप्त करने लगा है जरूरत इस बात की है खण्ड खण्ड संगठनों के बदले सभी एकजूट होकर कार्य करे।।
समारोह को जिला सरंक्षक नागेंद्र नाथ तिवारी , मधुबनी मुखिया सुनील झा, शालिग्राम पांडेय, दिलमणि मिश्रा, कल्याण मिश्रा, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र झा , सुजीत मिश्रा,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर बिहार ललित कुमार झा, युवा उपाध्यक्ष आलोक झा, मधेपुरा जिला अध्यक्ष सुबोध झा, जिला उपाध्यक्ष पप्पू झा, जिला संयोजक अरविंद मिश्रा, चेतन झा, सहरसा जिला संयोजक रूपेश झा, सूरज झा सोमराज, डिजिटल संयोजक बच्चन झा सहित कइयों ने सम्बोधित किया।। धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक रणधीर ठाकुर ने व मंच संचालन आचार्य धर्मेन्द्रनाथ मिश्र ने किया।





