Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईपीएल के पहले मैच में काठमांडू किंग्स ने ललितपुर पैट्रियट्स को 7 विकेट से हराया

 

एवरेस्ट प्रीमियर लीग (ईपीएल) के पहले मैच में काठमांडू किंग्स ने ललितपुर पैट्रियट्स को 7 विकेट से हरा दिया। काठमांडू ने लतीलपुर द्वारा निर्धारित 158 रनों के लक्ष्य का पीछा सिर्फ 14.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर किया।

काठमांडू के लिए रेयान बर्ले ने 34 गेंदों में 73 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के लगाए। इसी तरह सलामी बल्लेबाज रामानुल्लाह गुबाज ने 59 रन बनाए।

इससे पहले ललितपुर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। ललितपुर के लिए पवन शर्रफ ने 61 रन बनाए जबकि योगेंद्र सिंह कार्की ने 33 रन का योगदान दिया। काठमांडू के लिए जितेंद्र मुखिया ने 4 विकेट लिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com