Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्विट्जरलैंड में  समलैंगिक जोड़ों को मिली विवाह की अनुमति

 

स्विट्जरलैंड की दो तिहाई जनता ने रविवार को ऐतिहासिक फैसला देते हुए समलैंगिक जोड़ों को विवाह की अनुमति दे दी। बता दें कि इस फैसले के लिए जनमत संग्रह करवाया गया था जिसमें 64.1 फीसदी मतदाताओं ने इसका समर्थन किया। इस फैसले से अब स्विट्जरलैंड  में भी पश्चिमी यूरोप के कई अन्य देशों के समान ही समलैंगिकों को विवाह करने की अनुमति मिल गई है।

बता दें कि साल 2007 में ही स्विट्जरलैंड द्वारा समलैंगिक लोगों को साथ रहने का अधिकार दिया जा चुका था लेकिन तब विवाह की अनुमति नहीं दी गई थी। वहीं अब विवाह की अनुमति मिलने के बाद से समलैंगिक समुदाय के लोग बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

यह भी पढें   ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जारी की गई ‘नई दिल्ली घोषणा–पत्र २०२६’

इस फैसले का समर्थन करने वाले लोग मानते हैं कि अब कानूनी रूप से समलैंगिक लोगों को कई वो अधिकार मिल पाएंगे जिनसे वे पहले वंचित रह गए थे। इस फैसले से वे अब बच्चों को भी गोद ले सकेंगे और उन्हें नागरिकता भी मिलेगी। वे देश के हर अधिकार का फायदा ले सकेंगे।

वहीं कई लोगों ने इस विवाह का समर्थन नहीं किया। उनकी नजरों में समलैंगिक विवाह उचित नहीं है। उनका कहना है कि बच्चों को माता-पिता दोनों का प्यार जरूरी होता है। वहीं कई लोगों ने कहा कि यह फैसला प्रकृति के नियमों के खिलाफ है।

यह भी पढें   एकाग्रता वह शक्ति है, जो बिखरी हुई ऊर्जा को उपलब्धि में बदल देती है : बिमल सरार्फ,

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com