राजेंद्र महतो के प्रमुख आतिथ्य में शुभकामना कार्यक्रम किया गया आयोजित

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । दशहरा,दीपावली तथा छठ पर्व को लेकर हंसपुर नगरपालिका के मेयर रामज्ञान मंडल की अध्यक्षता में शुभकामना आदान -प्रदान कार्यक्रम आयोजित की गयी। इस शुभकामना आदान -प्रदान कार्यक्रम में पूर्व उप प्रधान मंत्री तथा लोकतांत्रिक समाजबादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री राजेेन्द्र महतो प्रमुख अतिथि थे। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि मधेशी के समान अधिकार तथा मधेश के विकास ,नागरिकता समस्या जैसे अहम मुद्धे लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ही समाधान कर सकती इसके लिए किसी से भी समझौता नहीं कर सकते है।राजेन्द्र महतो ने कहा कि आप सभी सदस्यता अभियान पर जोड़ दें। इस शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम में लोसपा के नेता संजय सिंह, मनोज चौधरी, संजय कुमार चौधरी,मनोज कुमार साह सहित लोसपा के कई नेता मौजूद थे।

