विजयादशमी के अवसर पर मानवसेवा आश्रम में रात्री भोजन का आयोजन
माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर निवासी समाजसेवी प्रबीन जैन ने विजयादशमी के मौके पर अपने परिवार के लोगो के साथ बिराटनगर स्थित मानवसेवा आश्रम, तिनटोलिया में 215 लोगो के लिये रात्री भोज का आयोजन किया । इस मौके पर नेपाली कांग्रेस का युवा नेता व समाजसेवी राजेश गुप्ता भी उपस्थित थे। समाजसेवी द्वय ने आश्रम में रह रहे लोगो के बीच अपने हाथों से खाना बितरण किया । खाना में खीर, सब्जी , मिल्क जूस, फल व बच्चों के लिए चाकलेट उपलब्ध कराया गया था । इससे पूर्व युवा समाजसेवी श्री जैन के द्वारा बिराटनगर से रंगेली के लिए निशान लेकर पैदल निकले श्रद्धालुओ के बीच ठंडाई , मिल्क शेक, कोल्ड ड्रिंक्स, पानी , फलफूल और श्रद्धालुओ के आराम करने का व्यवस्था किया ।





