Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१ लाख ८० हजार भारतीय रुपये के साथ रौतहट से एक युवा गिरफ्तार

 

रौतहट, २२ अक्टूबर । नेपाल पुलिस ने १ लाख ८० हजार भारतीय रुपयों के साथ रौतहट जिला ईशनाथ नगरपालिका–१ निवासी २२ वर्षीय सुशील कुमार साह को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस का कहना है कि उल्लेखित रकम का स्रोत नहीं है ।
कार्तिक ४ गते अपरान्ह ४ बजे साह भारत से नेपाल आ रहे थे, उसी समय उनको गिरफ्तार किया गया है । बंजाराहवा स्थित बॉर्डर पुलिस पोस्ट पर तैनात पुलिस टीम ने ने उनको गिरफ्तार कर जिला पुलिस कार्यालय रौतहट लाया था । रौतहट पुलिस ने कहा है कि घटना संबंधी अनुसंधान के लिए शाह और बरामद रकम को राजस्व जांच कार्यालय पथलैया भेज दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *