एमसीसी के संबंध में गलत प्रचार–बाजी हो रही है, यह नेपाल के कानून से ऊपर नहीं हैः प्रधानमन्त्री देउवा

धनगढी, २२ अक्टूबर । प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने कहा है कि अमेरिकी अनुदान सहायता परियोजना मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (एमसीसी) नेपाल के कानून से ऊपर नहीं है, इसीलिए इसको पारित किया जाएगा । प्रधानमन्त्री देउवा ने दावा किया कि एमसीसी के बारे में आज गलत प्रचारबाजी हो रही है ।
सुदूर पश्चिम में बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का निरीक्षण करने पहुंचे देउबा ने आज सुबह धनगढ़ी में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधन करते हुए कहा कि एमसीसी परियोजना अनुदान पर आधारित है, जो नेपाली कानून के अधीन होगा । उन्होंने कहा–‘एमसीसी के बारे में गलत प्रचार हो रहा है । यह एक अनुदान है, कर्ज नहीं । और एमसीसी नेपाल के कानून से ऊपर नहीं है, इसको पास किया जाएगा ।’
प्रधानमन्त्री देउवा ने यह भी कहा कि अर्ली चुनाव के संबंध में आज जो बहस हो रहा है, इसके संबंध में सत्ताधारी गठबंधन के साथ बातचीत की जाएगी ।

