Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार कई असफलता की ओर तो नहीं जा रही है ? मुझे डर लग रहा हैः गगन थापा

 
गगनकुमार थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ अक्टुबर । सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस के नेता गगन कुमार थापा ने कहा है कि सरकार असफलता की ओर उन्मुख हो रही है । उनका कहना है कि सरकार की काम–कारवाही पर आम जनता असंतोषजनक नहीं हैं ।
पूर्व मंत्री भी रहे नेता थापा ने शुक्रबार नेपाल विद्युत प्राधिकरण कर्मचारी संघ द्वारा काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कहा– ‘वर्तमान सरकार जिस गति से आगे बढ़नी चाहिए थी, वह नहीं हो रही है । एक नागरिक की दृष्टिकोण से देखता हूँ तो मुझे डर भी लगता है ।’
नेता थापा ने कहा कि वर्तमान सरकार को भारत और चीन दोनों देशों से लाभ हासिल करना चाहिए । उनका कहना है कि नेपाल में जो विद्युत उत्पादित हो रहा है, उसकी खपत के लिए सरकार को जिम्मेदार होने का समय आ गया है । इसके लिए दोनों देशों से फायदा लेना जरुरी है । उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि ऊर्जा क्षेत्र देश की मौजूदा बेरोजगारी की समस्या को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा । इसके लिए जिम्मेदार बनने के लिए भी नेता थापा ने सरकार से आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *