Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चार साल बाद पुनः वोटों की गिनती, नतीजा उलट गया

 

महोत्तरी, २५ अक्टूबर । महोत्तरी जिला मनरासिसवा नगरपालिका वार्ड नं. १० में हुई पुनः मत गणना में ४ साल पहले की नतीजा उलट गया है । वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव के नतीजे चार साल बाद कोर्ट के आदेश से उलट गए हैं । जनकपुरधाम हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक मनारसिसवा नगर पालिका–१० में हुई मतों की पुनर्गणना में पहले पराजित प्रत्याशी रमेश राय ने जीत हासिल की है ।
इससे पहले चुनाव आयोग ने इस वार्ड में नेपाली कांग्रेस प्रत्याशी अरुण चौधरी को जीत का ऐलान किया था । चार साल पहले, चुनाव आयोग ने घोषणा की थी चौधरी को एक मत अधिक मिला है और वह निर्वाचित हो गए हैं । उस समय की वोट गिनती के अनुसार चौधरी और राय दोनों के २६७ अर्थात समान संख्या में वोट मिल गया था । उसके बाद चुनाव आयोग ने लॉटरी सिस्टम अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी को विजयी उम्मीदवार घोषणा किया । लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार रमेश राय ने वोटों की दोबारा गिनती की मांग की । इस मुद्दा को लेकर वह जनकपुरधाम उच्च न्यायालय पहुँच गए । उच्च न्यायालय ने वि.सं. २०७५ आषाढ २१ गते पुनः मतगणना के लिए आदेश दिया, लेकिन चौधरी इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुँच गए ।
अन्ततः सर्वोच्च अदालत ने भी वि.सं. २०७७ चैत्र ६ गते पुनः मतगणना के लिए आदेश दिया । यही आदेश अनुसार हुई पुन मतगणना के मुताबिक नेपाली कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी को २६६ वोट और पराजित राय को २६८ वोट मिले ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed