राजनीति हिस्सेदारी के लिए बैश्य हो एक जुट : सांसद प्रमोद

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । राजनीति हिस्सेदारी के लिए बैश्य एक जुट हो। सभी बैश्य के उप जातियां कार्तिक 25गते से होने वाली गणना में उपजाति के साथ कोष्ठ में बैश्य अवश्य लिखें।उपरोक्त बातें शनिवार को प्रदेश 1के इनरवा में आयोजित नेपाल बैश्य युवा संघ द्वारा शुभ दीपावली तथा छठ पर्व को लेकर आयोजित शुभकामना आदान -प्रदान कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए जनता समाजवादी पार्टी के युवासांसद प्रमोद कुमार साह ने कहीं।उन्होने कहा कि नेपाल में मधेशी पहाड़ी के भेदभाव की शिकार हैं।लेकिन मधेशी में भी जातीय भेदभाव हैं।राजनीति चेतना तथा एकता से यादव,ब्राह्मण समाज राजनीति में अच्छी भागेदारी हैं। आज बैश्य एकता की कमीं के कारण मूझे मंत्री पद के घोषित नामको काटकर एक यादव को ही वनाया गया। इसलिएसभी बैश्य एक होइए। आज बैश्य चेतना का ही फल हैं कि प्रधान मंत्री मोदी,गृह मंत्री अमित शाह ने दुनिया के सवसे बड़े लोकतंत्र भारत में शीर्ष पद पाए हैं।सांसद ने कहा इस अभियान में युवा महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रही हैं।
इस शुभकामना कार्यक्रम में नेपाल बैश्य कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर नाथ गुप्ता ने कहा कि सभी बैश्य उप जाति में रोटी वेटी का संवंध स्थापित हो ।इससे हमारी ताकत और मजवूत होगी।हमेंअंगूर के गुच्छा वनना हैं ।अमर नाथ गुप्ता ने कहा कि वैश्य आयोग का गठन नेपाल सरकार करें।आगामी दिनों नेपाल वैश्य कल्याण जनकपुर अथवा लहान में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करेगी।
इस कार्यक्रम में नेपाल वैश्य युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप चन साह वैश्य के संगठन ,एकता पर चर्चा करते हुए कहा की ब्राह्मण,क्षत्रिय ,यादव जाति की एकता से सीख लें।वैश्य कलस्टर के निर्माण हेतु सभी आगामी कार्तिक 25गते से होने वाली जनगणना मेंबैश्य लिखावें।हमारी आबादी नेपाल में 22फीशदी हैं।डा.इंजीनियर.सी.ए. जैसे पद पर बड़ी संख्या में बैश्य समाज के लोग है लेकिन राजनीति तथा व्यूरो क्रेट में पीछे हमारे समाज के लोग पीछे हैं,इसलिएबच्चों को उस ओर भी भेजने का प्रयास करें। उमेश शाह हलुआई की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के संसदीय दल के नेता राजीव कोईराला, जनता समाजवादी पार्टी के प्रदेश एक के संसदीय दल के नेता जयराम यादव , जय प्रकाश साह ,भागीरथ पौद्दार,नेपाल हलवाई,कानू समाज के राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार साह,नेपाल वैश्य युवा संघ प्रदेश दो के अध्यक्ष राजू कुमार साह,धनुषा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार साह,दिलीप साह,रंधीर चौधरी सहित प्रदेश एक के विभिन्न पालिका से बड़ी संख्या में बैश्य समाज के महिला एवं पुरूष इस शुभकामना आदान -प्रदान कार्यक्रम में भाग लिए।




