जनकपुर उप-महानगरपालिका को वार्ड अध्यक्षों ने किया घेराव

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । रविवार को जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के मेयर लाल किशोर साह के द्वारा जनकपुरधाम में विभिन्न जगहो पर कचरा नहीं उठाने तथा वार्ड अध्यक्षों को ट्रेक्टर नहीं उपलब्ध नहीं कराने को लेकर जानकी राम साह, दीपेन्द्र साह, शत्रुघ्न साह सहित एक दर्जनों वार्डाध्यक्ष ने जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका को घेराव किया तथा मेयर के विरोध में नारेबाजी कीं। मेयर के आवास पर आक्रोशित वार्डाध्यक्षों ने कचरा उनके आवास पर डाल दिया।

