Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी लीला मंचन के लिए मिनाप अयोध्या के लिए प्रस्थान

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। नेपाल का चर्चित नाट्य संस्था मिथिला नाट्य कला परिषद (मिनाप)के 28 कलाकारों की टीम रविवार को अयोध्या के लिए प्रस्थान की है।मिनाप के कलाकारों द्वारा 1नबंवर को अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में जानकी लीला प्रस्तुत करेंगी। पूर्व उप प्रधान मंत्री तथा स्थानीय सांसद राजेन्द्र महतो नेसभी को मिनाप कार्यालय में अंग बस्त्र देकर स्वागत किया।मौके पर बिधायक परमेश्वर साह,जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के उप मेयर रीता झा,हंसपुर नगरपालिका के मेयर ज्ञान कुमार मंडल, मनोज चौधरी,हिन्दी भाषा अभियानी रमण पांडे सहित कई लोग मौजूद थे।मिनाप के अध्यक्ष प्रमेश झा के नेतृत्व में गयी टीम में मदन ठाकुर,गंगा कांत झा, मुकेश ठाकुर, अनिता रानी मंडल, नेहा झा, अर्पिता चौधरी, बिष्णु कांत मंडल, सुरेन्द्र राय, नेहा मंडल,सुनील मल्लिक, श्याम सुंदर शशि संगीता देव आदि कलाकार हैं।जानकी (सीता) लीला में सीताक्षजी के जन्म ,बाल लीला,धनुष यज्ञ ,राम के साथ विवाह तथा राम के राजगद्दी की तैयारी तक का लीला प्रस्तुत किया जाता हैं मिनाप लगातार उत्तर प्रदेश सरकार के आमंत्रण पर अयोध्या जानकी लीला रंग मंचीय प्रदर्शन के लिए जा रही हैं।

यह भी पढें   कप्तान स्मित मच्छार सम्मानित होंगे ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा अवार्ड’ से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com