Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवनिर्मित लक्ष्मी मंदिर का उद्घाटन हँसपुर नगरपालिका के मेयर ने किया

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । धनुषा जिला के हंसपुर नगरपालिका के बार्ड 5के बेल्ही गांव में बुधवार को लक्ष्मी मंदिर का उद्घाटन हंसपुर नगरपालिका के मेयर राम ज्ञान मंडल ने फीता काटकर किया। इस उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए कहा कि हंसपुर नगरपालिका में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य में काम किया गया है। नगरपालिका के बार्ड की मूलभूत आवश्यकता के प्रति सजग हूं। प्रत्येक वार्ड में सड़क, पुल पुलिया तथा नाला के निर्माण किया जा रहा हैं। वेल्ही मा. बि. को प्लस टू में परिवर्तित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी धन की देवी है। नगरपालिका की जनता लक्ष्मी की कृपा से धन्य धान्य हो। रघुनी यादव की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में वार्ड 5के अध्यक्ष शिव शंकर साह, वार्ड 3के वार्डाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष अमित शाह नेपाली कांग्रेस के नेता प्रदीप यादव, विजय यादव, चन्देश्वर यादव,बैद्यनाथ साह सहित कई लोगो ने बिचार रखें। लक्ष्मी मंदिर में हंसपुर नगरपालिका ने दस लाख सहयोग के साथ 17लाख में निर्माण हुआ है। अतिथियों का स्वागत वार्ड सदस्य धनु यादब ने अतिथियों का स्वागत किया तथा मंच संचालन हरि नारायण यादब नेकिया। इस अवसर पर गांव के ज्येष्ठ नागरिक रघुनी यादव को मेयर राम ज्ञान मंडल ने स्वागत किया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 28 जुन 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *