Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डेढ़ साल बाद बोधगया से काठमांडू तथा पटना से जनकपुर के लिए बस सेवा शुरू

 

 

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा दीपावली के मौके पर बिहार से नेपाल के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है. यह बस सेवा मार्च 2020 में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के कारण बोधगया से काठमांडू तथा पटना से जनकपुर हेतु संचालित बसों का परिचालन स्थगित कर दी गई थी. डेढ़ साल बाद इसे चार नवंबर यानी कि आज से बहाल किया जा रहा है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर बांकीपुर बस स्टैंड से दोपहर 2 बजे बोधगया से काठमांडू तथा पटना से जनकपुर के लिए बस सेवा का शुभारंभ करेंगे.

यह भी पढें   भोटेकोशी नदी में फिर बढ़ी बाढ़, प्रशासन ने जारी की सतर्कता चेतावनी

T20 World Cup: भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें स्वाहा

दीपावली के मौके पर मित्र देश नेपाल के साथ बिहार राज्य पथ परिहन बस सेवा शुरू करने जा रहा है. हालांकि नेपाल के काठमांडू से पटना के लिए मंगलवार को ही बस सेवा शुरू हो गई थी. लेकिन आज से पटना और बोधगया से काठमांडू और जनकपुर के लिए बसों का परिचालन शुरू हो जायेगा. आज दोपहर को जनकपुर और काठमांडू के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर बांकीपुर बस स्टैंड से बोधगया से काठमांडू तथा पटना से जनकपुर के लिए बस सेवा का शुभारंभ करेंगे.

यह भी पढें   सेना का एक हेलीकॉप्टर सुबह ९ः४५ बजे ही बचाव अभियान के लिए तैनात कर दिया गया था – प्रधानमंत्री शाह

प्रशासक श्याम किशोर का कहना है कि पटना से काठमांडू के लिए हर रोज दो बसें चलेंगी. और जनकपुर के लिए एक बस चलेगी जिसके लिए विभाग द्वारा कागजी कर्रवाई पूरी कर ली गई है. पटना से जनकपुर के लिए परिवहन विभाग ने 1250 रूपये किराया तय किया है. हालांकि दिल्ली से भी नेपाल के लिए बस सेवा शुरू हो चुकी है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com