Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग : आज दिनांक 7 नवम्बर 2021 रविवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
*योगमाया त्वमेवासी वायुरूपा नभः स्थिता।*
*सर्वगंधवहा पृथ्वी नानरूपा सनातनी।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक 7 नवम्बर 2021 रविवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके:-1943
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:- शरद
माह:- कार्तिक
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- तृतीया रात्रि 8:36 तक उपरांत चतुर्थी,
नक्षत्र :- ज्येष्ठा रात्रि 2:01 तक उपरांत मूल,
योग:- अतिगंड रात्रि 8:28 तक उपरांत सुकर्मा,
करण:- तैतिल,
सूर्योदय :-प्रातः 06:31
सूर्यास्त :- संध्या 05:29
सूर्य :- *विशाखा नक्षत्रे तुला राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *रात्रौ 2:01 यावत वृश्चिक राशौ उपरांत धनु राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:34 से 12:27 तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो पान या घी खा कर प्रस्थान करें।
*तिथि का महत्वः-*
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज अलोचना गौरी व्रत में देवी सूक्त के पाठ के साथ गणेश अथर्वशीर्ष, अपराजिता स्तोत्र का पाठ सर्व सिद्धि दायक अखण्ड सुख सौभाग्य दायक एवं परम कल्याणकारी होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

यह भी पढें   प्रचण्ड से मिलने पहुँचे नेकपा के असंतुष्ट प्रदेश सभा सदस्य

*🌺आज का दैनिक राशि :-🌺*

🐏मेष
मेष राशि के जातक छुट्टी के दिन मौज मस्ती के कार्यक्रमों में बिजी रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा की संभावना बन रही है‌, जिसके ऊपर धन खर्च होगा। परिवार के साथ समय बिताने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर अपनी ऊर्जा को पुनः जागृत करने के लिए एक अच्छा दिन है, ताकि सारे सप्ताह अच्छे से काम कर सकें।

🐂वृष
वृष राशि के जातकों को परिवार के सहयोग से इच्छापूर्ति के अवसर प्राप्त होंगे। लंबे समय से जिस वस्तु का आप इंतजार कर रहे थे, आज उसके मिलने की संभावना बन रही है। ब्याज पर दिया हुआ धन भी, मोटी कमाई कराने में सहायक होगा। रुका हुआ पैसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

👫मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। समाज से मान सम्मान मिलेगा। अपना पूरी ऊर्जा का उपयोग लक्ष्य प्राप्ति की तरफ लगाएंगे, जो कि सफल रहेगा। आपके मन मुताबिक काम पूरे होते जाने से प्रसन्नता होगी। धन प्राप्ति के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, परंतु बाद में एक साथ बड़ी रकम प्राप्त होगी।

🦀कर्क
कर्क राशि के जातकों को अपने खर्चे पूरा करने के लिए संचित धन का भी प्रयोग करना पड़ सकता है, परंतु परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, जो भी धन खर्च करेंगे, वह पुनः आय प्राप्ति के रूप में आपको वापस मिलने की संभावना बन रही है। पिता तुल्य कोई व्यक्ति आज आपके लिए मददगार सिद्ध होंगे। समृद्धि बढ़ेगी और परिवार का नाम होगा।

यह भी पढें   जनकपुरधाम के झूलन कुंज में धूमधाम से मनाया गया झूला उत्सव

🐅सिंह
सिंह राशि के जातकों को व्यावसायिक स्तर पर बहुत से चैलेंज का सामना करना पड़ सकता है। नजदीकी लोगों के प्रोत्साहन से कार्य को बेहतरीन ढंग से करने का प्रयास करेंगे। अपनी गतिविधियों को छिपा कर रखने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यापारियों के रिसोर्सेज बढ़ेंगे। धन एकत्रित करने पर फोकस रहेगा।

🧕कन्या
कन्या राशि के जातक जिनका व्यवसाय गार्मेंट्स, ज्वेलरी और बुक्स के एक्सपोर्ट से संबंधित है, उन्हें बहुत लाभ होने की संभावना बन रही है। नए अनुबंध बनेंगे। बातचीत से साझेदार के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। कमाई के लिए दिन सामान्य रहेगा।

⚖️तुला
तुला राशि के जातकों को अपने काम से काम रखना चाहिए। आपके काम में कई तरह की विघ्न बाधाएं आ सकती हैं, परंतु आप अपनी दिनचर्या को सुनियोजित करके अपने काम को लगन से पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। फिजूल वाद-विवाद से जितना ज्यादा बचेंगे, उतना सुकून भरा दिन रहेगा।

🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक संतान से संबंधित परेशानियों की वजह से पीड़ित हो सकते हैं। मौज-मस्ती के प्रयास में कोई ना कोई रुकावट से मुश्किल हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों के लिए भी बहुत अच्छा समय नहीं है, परिवर्तन की तलवार लटकी रहेगी।

🏹धनु
धनु राशि के जातक घरेलू मोर्चे पर बहुत ज्यादा सक्रिय रहेंगे। लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसायिक अकाउंट्स और पेपर वर्क से जुड़े काम को करने में व्यस्त रहेंगे। आपके अनुरूप काम होने से मन प्रसन्न रहेगा, वाद विवाद से बचें।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़: मेडिकल टीम लेकर नेपाली सेना का हेलिकॉप्टर प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना

🐊मकर
मकर राशि के जातकों की कलात्मक क्षमता बढ़ेगी आपके प्रेजेंटेशन प्रभावी रहेंगे। यात्रा के कार्य में कोई ना अंडगें लग सकते हैं या यात्रा करेंगे तो वह बहुत ज्यादा फलदायक नहीं रहेगी। निकटजनों के साथ संपर्क मजबूत बनाने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ के लिए दिन अच्छा है।

🍯कुंभ
कुंभ राशि के जातक धन संबंधित मामलों में होने वाली देरी की वजह से परेशान हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता मन को पीड़ित करेगी। बड़ी मात्रा में धन के फंसने की वजह से चिंताएं बढ़ सकती हैं। संभल कर चलने का समय है, आंख मूंदकर किसी पर भी विश्वास ना करें।

🐟मीन
मीन राशि के जातक सारे दिन अपने आप के बारे में चिंतन करते रहेंगे। स्वयं को बेहतर तरीके से समाज के आगे प्रस्तुत करने के लिए जरूरी खर्चे करेंगे। कपड़े व ज्वेलरी पर धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व दूसरों पर अपनी छाप छोड़ेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। गिफ्ट के रूप में धन की प्राप्ति होगा।

🙏आपका दिन मंगलमय हो

आलेख:—
*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com