नेपाल रेडक्रस सोसाइटी की विधान महाधिवेशन स्थगित
काठमांडू, १४ नवम्बर । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी की विधान महाधिवेशन स्थगित हो गया है । थापाथली स्थित कार्की व्यांक्वेट (महाधिवेशन आयोजन स्थल) में सोसाइटी के ही कुछ असन्तुष्ट सदस्यों ने पत्थरबाजी करने के कारण महाधिवेशन को स्थागित करना पड़ा है ।
नेपाल रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष नेत्रप्रसाद तिम्सिना ने कहा कि गैर प्रतिनिधि लोग महाधिवेशन आयोजना स्थल में प्रवेश कर तोड़फोड शुरु किया, जिसके चलते अनिश्चितकाल के लिए महाधिवेशन को स्थागित करना पड़ा है । तोड़फोड में उतर आनेवाले समूह का कहना है कि १६ जिला समिति को बिघटन कर तसर्थ समिति निर्माण करते हुए महाधिवेशन घोषणा हुआ है, जो गैरकानूनी है ।
उन लोगों को यह भी कहना है कि बिघटित जिलों के प्रतिनिधि पहचान होने के बाद ही महाधिवेशन हो सकता है, नहीं तो महाधिवेशन का कोई भी अर्थ नहीं है । असन्तुष्ट समूह की ओर से तोड़फोड़ होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को अपने निन्त्रण में लिया है ।

