मुगु सदरमुकाम गमगढी में आग लगने से १७ घर पूर्ण रुप में क्षतिग्रस्त
काठमांडू, १६ नवम्बर । मुगु जिला सदरमुकाम गमगढी में आग लगने से १७ घर पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त हो गई है । घटना आइतबार रात १२ बजे की है । स्थानीय खिम्मे लामा के घर से आग शुरु हुई थी । सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीयबासी के सहयोग में सुबह ४ बजे आग को नियन्त्रण में लिया है । आग नियन्त्रण के दौरान एक घर को तोड़ना पड़ा है । पुलिस ने कहा है कि १७ घरों के अलवा ३ घुम्ती पसल भी क्षतिग्रस्त है ।
मुगु पुलिस ने कहा है कि आगलगी में कोई भी मानवीय क्षति नहीं हुई है । आग के कारण क्षति हुई धनमाल की विवरण आना बांकी है ।

