Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाजपा के प्रवक्ता श्री सोनकर को लोसपा के नेताओं द्वारा स्वागत, अन्य दलो के नेताओं से नहीं मिलाया गया

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय सोनकर शास्त्री काठमांडू से विमान से जनकपुरधाम आए।हवाई अड्डा पर लोसपा के वरिष्ठ नेता बृषेश चन्द्र लाल ,बिधायक चमेली दास प्रदेश दो के दलित आयोग के अध्यक्ष राम प्रवेश बैठा , लोसपा कई नेताओं ने स्वागत किया।फिर मारबाड़ी सेवा समिति के सभा कक्ष में इण्डो नेपाल पर चर्चा हुयी।सभी नेताओं ने अपनी अपनी बिचार सोनकर के सामने रखीं।अपने भाषण में नेपाल भारत के दलितो की समस्या एक समान बताकर राजनीति बू जरूर ला दिए।उन्होने नेपाल यात्रा को धार्मिक यात्रा बताया।उन्होने कहा कि मेरी नेपाल यात्रा से राजनीति से कोई लेना देना नहीं।उन्होने नेपाल भारत की रीति रिबाज ,खान पान बेष भूषा समान है।राजनीति रुप से भले ही दो अलग अलग देश हैं लेकिन भौगोलिक तथा सांस्कृतिक समानता हैं।विजय सोनकर सांसद भी रह चुके है।खटिक समाज से ताल्लुक रखने बाले सोनकर समाज यू.पी.में दलित बर्ग से आते हैं।इस भेंट घाट कार्यक्रम में पूर्व सभासद दिनेश प्रसाद साह, लोसपा के नेत्री विभा ठाकुर, विंदु ठाकुर,सदाशिव मिश्र ,रामजी राय सहित लोसपा पार्टी के दर्जनों नेताओं शामिल हुए।भारतीय संचार कर्मी सहित कई नेपाली पत्रकार को भी कोई जानकारी आयोजक समिति की ओर से नहीं दी गयी।लोसपा बाले को सोनकर को आतिथ्य सेबा से अधिक मोदी के क्षेत्र बनारस के होने का उन्हे तरजीह दी गयी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *