Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा महाधिवेशनः कमल थापा द्वारा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी घोषणा, राजेन्द्र लिङ्देन से कहा– ४ साल धैर्य करें

 
कमल थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २९ नवम्बर । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) अध्यक्ष पद के लिए कमल थापा ने उम्मीदवारी घोषणा किए है । मार्गशीर्ष १५ गते से होनेवाला पार्टी महाधिवेशन को लक्षित करते हुए आज काठमांडू में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा– ‘कुछ महत्वपूर्ण कार्य बांकी है, जिसके लिए मुझे अध्यक्ष होना ही होगा, इसीलिए पुनः अध्यक्ष पद के लिए मैं उम्मीदवारी घोषणा करता हूँ ।’
उनका कहना है कि अध्यक्ष द्वय पशुपति शमशेर राणा, डा. प्रकाशचन्द्र लोहनी तथा अन्य पुराने नेताओं की आशिर्वाद से वह पुनः कुछ करना चाहते हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘कुछ काम अधुरा ही हैं, उसको छोड़कर मैं नहीं भाग सकता ।’ इससे पहले ही उम्मीदवारी घोषणा करनेवाले नेता राजेन्द्र लिङदेन से थापा ने कहा कि वह अब ४ साल धैर्य करें । उन्होंने कहा– ‘राप्रपा अब इससे कमजोर होनेवाली नहीं है, पार्टी को कुछ मजबूत बनाकर मैं छोड़ना चाहता हूँ । आप अब ४ साल धैर्य करें । पार्टी कूछ मजबूत हो जाने के बाद मैं आप को ही सौंप देता हूँ ।’
अध्यक्ष थापा ने यह भी कहा कि उनमें आजीवन पार्टी अध्यक्ष बनने की चाहत नहीं है । उन्होंने पार्टी नेता धवलशमशेर राणा को भी सहमति में आने के लिए आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *