Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

#Gadar2: फिर लौट रही है तारा सिंह और सकीना की जोड़ी, फिल्म के सेट की तस्वीर वायरल

Gadar2
 

Gadar2

इंडस्ट्री में हिट फिल्मों में बात करें तो गदर फिल्म उनमें से एक है. इस फिल्म के गाने और डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं. फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की केमिस्ट्री ने खूब वाहवाही लूटी थी. यह फिल्म साल 2001 में रिलीज की गई थी.

खास बात यह है कि 19 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ रुपये की कमाई की थी. सनी देओल (Sunny Deol) का तारा सिंह और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) का सकीना का किरदार दिलों में उतर गया.

गदर 2 के सेट का फोटो वायरल
वहीं बताते चलें कि अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनने को तैयार है. एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने फिल्म सेट से एक तस्वीर शेयर की है. जो शेयर करते ही वायरल हो गई है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि अमीषा ऑरेंज सूट में दिख रही हैं वहीं सनी देओल लाल रंग के कुर्ते पायजामें में नजर आ रहे हैं. बता दें कि इस तस्वीर पर फैंस के ताबड़तोड़ रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *