Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

विवाह पंचमी के अवसर पर वृहत कवि गोष्ठी आयोजित किया गया

 
विवाह पंचमी के अवसर पर वृहत कवि गोष्ठी आयोजित किया गया

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्ड सात के सभाकक्ष में वरिष्ठ कवि शीतल झा की अध्यक्षता तथा वार्ड सात के वार्डाध्यक्ष जानकी राम साह के प्रमुख आतिथ्य में 94वां कवि गोष्ठी मैथिली साहित्य जनकपुरधाम द्वारा आयोजित की गयी। इस कवि गोष्ठी में देवी कान्त मिश्र, नरेश ठाकुर, मनोज प्रमेश, अभिष्ट नारायण झा, राकेश कुमार रशिक, फूलेन्द्र लाल कर्ण,बैद्यनाथ पासवान, डा. रेबती रमण लाल प्रमोदानन्द झा, चन्द्रशेखर राय चमन, विजय यादव, लालजी ठाकुर, डा. गायत्री झा, किरण झा “रश्मि ने विवाह पंचमी तथा समसामयिक बिषय पर कविता वाचन किए। कवि गोष्ठी के संयोजक कवि काशी कान्त झा” रसिक”द्वारा वीर रस से ओतप्रोत कविता वाचन कर श्रोताओं का मन मोह लिया। मंच संचालन कवि प्रमोदानन्द झा ने किया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह ने की हाई अलर्ट की घोषणा, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
विवाह पंचमी के अवसर पर वृहत कवि गोष्ठी आयोजित किया गया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com