सोने जैसे पदार्थ के साथ दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
काठमांडू, १२ दिसम्बर । दुबई से काठमांडू आए दो भारतीय यात्रियों को सोने जैसे दिखने वाले पीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है । नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट आरए २३० से काठमांडू पहुंचे ३१ वर्षीय साथम हुसैन और ३६ वर्षीय कादर इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया गया ।
हुसैनेन की चाल में शंका लगने के बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरु किया था । परीक्षण के दौरान सोने की तरह दिखनेवाले अर्ध ठोस पदार्थ उनके मलद्वार में दिखाई दी थी । पुलिस ने कहा आवश्यक परीक्षण के लिए उन लोगों को काठमांडू मेडिकल कॉलेज ले गया था । उनके ही बयान के आधार पर पुलिस ने कादर इब्राहिक को भी गिरफ्तार किया है । इब्राहिम के साथ भारतीय आधार कार्ड भी मिला है ।

