नारायणहिटी में जारी रेष्टुरेण्ट संरचना निर्माण का काम बंद करने का निर्णय
काठमांडू, ४ जनवरी । नारायणहिटी दरबार संग्राहलय के भीतर जारी रेष्टुरेण्ट निर्माण संबंधी काम बंद करने का निर्णय सरकार ने लिया है । संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्रालय द्वारा निर्देशन होने पर नारायणहिटी दरबार संग्रहालय तथा गणतन्त्र स्मारक व्यवस्थापन तथा संचालन समिति ने बतास अर्गनाइजेसन अन्तरगत संचालित बी म्यानेजमेन्ट प्रा.लि. को एक पत्र लिखते हुए तत्काल रेष्टुरेण्ट संचालन संबंधी कार्य रोकने के लिए कहा है ।
स्मरणीय है– संग्राहलय के भीतर कम भाडदर में जमीन लीज में लेकर रेष्टुरेण्ट संचालन के लिए भौतिक संरचना किया जा रहा था । इसके संबंध में जब विभिन्न संचार माध्यमों में समाचार आने लगा, तब सरोकारवाला निकायों ने अध्ययन शुरु किया और सरकार ने निर्माण कार्य बंद करने का निर्णय लिया है ।

