फिर बारिश और हिमपात की संभावना

काठमांडू, ४ जनवरी । कुछ दिन पहले नेपालभर बारिश और उच्च पहाडी क्षेत्रों में भारी हिमपात हो गई थी । मौसमविदों का कहना है कि फिर भी वैसा ही संभावन दिखाई दी है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग, मौसम पूर्वानुमान महाशाखा का कहना है कि शनिबार तक ऐसी संभावना है । बताया गया है कि आज मंगलबार से ही नेपाल में नयां मौसम प्रणाली का प्रवेश हुआ है, जिसके चलते उच्च पहाडी क्षेत्र में हिमपात और देशभर बारिश की संभावना है ।
विभाग का कहना है कि नेपाल में पश्चिमी न्यून चापीय प्रणाली का प्रभाव है, जिसके चलत आगामी शनिश्चर तक बारिश और हिमपात की संभावना है । विभाग ने कहा है कि इस अवधि में हवाई क्षेत्र, पर्वतारोहण, कृषि यातायात जैसे क्षेत्र प्रभावित हो सकता है । उल्लेखित क्षेत्र में सतर्कता अपनाने के लिए भी विभाग ने कहा है । बताया गया है कि इसका प्रभाव नेपाल की पश्चिमी क्षेत्र में अधिक और पूर्वी क्षेत्र में कम पड़नेवाला है ।

