३ सौ ९३ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण
काठमांडू, ४ जनवरी । पिछले २४ घंटों में नेपाल में ३ सौ ९३ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा आज जारी सूचना अनुसार ७ हजार ७ सौ ९४ पीसीआर और १ हजार ५ सौ ५३ एन्टिजेन परीक्षण करने पर उल्लेखित संख्या में नयां संक्रमित मिल गए हैं । मन्त्रालय ने यह भी कहा है कि इसी अवधि में ३ संक्रमितों की मृत्यु हुई है और २ सौ ६३ पुराने संक्रमित संक्रमण से मुक्त भी हो गए हैं ।
सार्वजनिक तथ्यांक अनुसार आज तक नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ९ लाख २५ हजार ९ सौ ५० पहुँच गई है । इसीतरह कोरोना संक्रमित होने के बाद मरनेवालों की कूल संख्या ११ हजार ६ सौ १ है । मन्त्रालय ने कहा है कि ८ लाख १२ हजार ९ सौ ३७ संक्रमित ठीक हो चुके हैं और आज के दिन देश भर सक्रिय संक्रमितों की कूल संख्या ५ हजार ९४ है ।

