Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत रेल मंत्रालय का डिप्टी डायरेक्टर ने नेपाल रेलवे का किया निरीक्षण

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भारत रेल मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को जयनगर कुर्था रेलवे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जनकपुरधाम रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जयनगर से कुर्था तक प्रथम चरण का रेलवे का काम पूरा हो गया है। 22 अक्टूबर को नेपाल के भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री रेणु यादव कोतथा भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा ने सुपुर्द कर दिया। अव रेल परिचालन का जिम्मा नेपाल सरकार को हैं। नेपाल रेलवे के महाप्रबंधक निरंजन झा ने कहा कि 15जनवरी के बाद जयनगर से कुर्था तक रेल का परिचालन शुरू होने की पूरी उम्मीद है। भारत रेल मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर ने चिंता जतायी कि रेल पटरी, स्टेशन के निर्माण सामग्री को क्षति पहुंचाया जा रहा है। इसलिए नेपाल सरकार ध्यान दें। निरीक्षण के दौरान इरकॉन के महाप्रबंधक रवि सहाय, बिदेशी मंत्रालय के पदाधिकारी सहित नेपाल रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे। रेल मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर ने जानकी मंदिर में भी पूजा कीं।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन – उम्मीदवारों के प्रस्तावकों और समर्थकों के लिए नियम सार्वजनिक

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *