Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाज के विकास के लिए राजनीति से उपर उठना होगा – नेतागण

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । समाज में शिक्षा, दहेज़ उन्मूलन, राजनीति भागीदारी के लिए राजनीति से उठना होगा। प्रजातंत्र में सभी पार्टियों में आस्था रखना अपनी स्वतंत्रता हैं। उपयुक्त बातें धनुषा जिला के मिथिला नगरपालिका के पोखरिया में आयोजित वन भोज सह बैश्य चितन बैठक में बैश्य समाज के विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने कहा। आगे सबों ने कहा कि सभी उप जातियों में रोटी बेटी का संबंध स्थापित हो। समाज के गरीब वर्ग के लोगों को रोजगार के लिए विना व्याज के पूंजी में सहायता करें। इस वन भोज कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य युवा संघ के अध्यक्ष राजू कुमार साह ने की। कार्यक्रम में प्रदेश दो के गृह तथा संचार मंत्री भरत साह, पूर्व केन्द्रीय महिला, वाल तथा ज्येष्ठ नागरिक मंत्री सांसद जूली महतो, जनता सम पार्टी के प्रमुख सचेतक प्रमोद साह, पूर्व मंत्री तथा बिधायक सुरीता साह, नेपाल बैश्य युवा संघ के अध्यक्ष दिलीप चन साह, लोसपा सहकारी प्रमुख संजय कुमार साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के कोषाध्यक्ष परमेश्वर साह , असहाय मंच नेपाल के अध्यक्ष बैद्यनाथ साह सहित समाज के विभिन्न पेशा जुड़े तथा बड़ी संख्या में समाज के महिला एवं पुरुष की सहभागिता थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *