Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री द्वारा आगामी वैशाख–जेष्ठ में स्थानीय चुनाव सम्पन्न करने के लिए प्रस्ताव

 
शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २९ जनवरी । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने आगामी वैशाख–जेष्ठ महिना में स्थानीय चुनाव सम्पन्न करने के लिए सत्ताधारी गठबंधन समक्ष प्रस्ताव किया है । शनिबार प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न सत्ताधारी दलों आवद्ध शीर्ष नेताओं की बैठक में प्रधानमन्त्री देउवा ने यह प्रस्ताव किया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार प्रधानमन्त्री ने कोई भी स्पष्ट तिथि प्रस्ताव नहीं किया है, लेकिन स्थानीय तह निर्वाचन ऐन २०७३ में संशोधन करने के बजाय वैशाख–जेष्ठ में ही चुनाव सम्पन्न करने के लिए उन्होंने प्रस्ताव किया है । बताया गया है कि प्रधानमन्त्री द्वारा प्रस्ताव होने के बाद इसके संबंध में कानून व्यवसायियों के साथ विचार–विमर्श होने जा रही है ।
निर्वाचन आयोग ने भी कहा है कि आगामी जेष्ठ ५ गते स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है, इसीलिए वैशाख महीना के भीतर ही चुनाव करना होगा । लेकिन चुनाव के संबंध में संविधान और कानून में विरोधाभाष वाक्यांश को लेकर राजनीतिक दलों के बीच इस विषयों को लेकर सहमति नहीं बनी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *