Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव से हम लोग भागनेवाले नहीं हैः नेपाल

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २९ जनवरी । नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि आगामी आश्वीन–कार्तिक में चुनाव करना उपर्युक्त है, लेकिन वैशाख में ही हो जाता है तो भी एकीकृत समाजवादी चुनाव से भागनेवाली पार्टी नहीं है । पार्टी निकट निजामती कर्मचारी संगठन द्वारा शनिबार काठमांडू में आयोजित भेला को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए पूर्व प्रधानमन्त्री भी रहे नेता नेपाल ने कहा– ‘चुनाव से हम लोग नहीं डर रहे हैं । अगर चुनाव वैशाख महीने में ही होता है तो भी हम लोग सामना करने के लिए तैयार हैं । अगर जेष्ठ, असार या अश्वीन महीने में किया जाता है तो भी तैयार हैं ।’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर संसदीय चुनाव से पहले स्थानीय चुनाव किया जाता है तो भी चुनाव सामना करने के लिए एकीकृत समाजवादी तैयार है ।
स्मरणीय है, माधव नेपाल वही नेता है, जो स्थानीय चुनाव से पहले संसदीय चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जोर दे रहे हैं । लेकिन आज उन्होंने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन की ओर से जिस दिन चुनाव के लिए तिथि तय की जाती है, उसमें एकीकृत मसाजवादी को कोई भी आपत्ति नहीं है । फिर भी अंत में उन्होंने कहा कि वि.सं. २०७४ साल आश्वीन २ गते तीसरे चरण का चुनाव सम्पन्न हुआ है, इसी तिथि को मध्यनजर करते हुए अब नयां चुनाव होना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com