सत्ताधारी गठबंधन व्यवस्था को ही असफलता की ओर ले जा रही हैः पौडेल

काठमांडू, २९ जनवरी । सत्ताधारी दल नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा हे कि वर्तमान सत्ताधारी गठबंधान व्यवस्था को ही असफलता की ओर ले जा रही है । पाँच दलीय समन्वय समिति के संयोजक भी रहे नेता पौडेल का कहना है कि संसद् अवरुद्ध है, सर्वोच्च अदालत में गतिरोध कायम ही है, ऐसी अवस्था में वर्तमान सरकार तथा सत्ता गठबंधन एक सामान्य कानून पारित करने में भी असफल सिद्ध हो रही है । उन्होंने चेतावनी दिया कि कई व्यवस्था ही असफलता की ओर न जाए ।
सत्ताधारी गठबंधनों की आज बालुवाटार में सम्पन्न बैठक को सम्बोधन करते हुए नेता पौडेल ने कहा– ‘लगता है कि राज्य व्यवस्था को ही असफलता की ओर ले जाने की प्रयास हो रहा है । ऐसी अवस्था में अगर सत्ताधारी गठबंधन गम्भीर नहीं होती है तो गठबंधन के ऊपर ही सवाल उठ जाता है ।’ इसके प्रति शीर्ष नेताओं को गम्भीर रहने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया ।

