साहित्यकार तथा पत्रकार सुजीत झा का “पुनि पुनि होत विवाह” पुस्तक का किया गया विमोचन
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर पत्रकार तथा साहित्यकार सुजीत झा ” पुनि पुनि होत विवाह पुस्तक का विमोचन भौतिक पूर्वाधार मंत्री राम सरोज यादव तथा वन, उद्योग तथा पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो ने संयुक्त रूप से लोकार्पण जनकपुरधाम के एक होटल के सभागृह में किया गया। इस अवसर पर मंत्री द्वय राम सरोज यादव तथा शत्रुघ्न महतो ने कहा कि राम सीता के विवाह पंचमी के संदर्भ में लिखी गयी पुस्तक से पाठकों को बिशेष जानकारी मिलेगी। कार्यक्रम में जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव, जीव नाथ चौधरी, अयोध्या नाथ झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सुजीत झा द्वारा लिखीयह दसवीं पुस्तक हैं।
[लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि राम जानकी विवाह पर केंद्रित यह अनुसंधान मूलक मैथली पुस्तक मिथिला के सांस्कृतिक संरक्षण संवर्धन में नया आयाम सावित होगा। ज्ञातब्य हो कि पत्रकार सुजीत झा की यह दशवी कृति है। लोकार्पण समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार रेवती रमन लाल, अयोध्या नाथ चौधरी, वन तथा पर्यटन मंत्रालय के अधिकृत अभियानी सुरेश शर्मा, नेपाल पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कर्ण,नेता साहित्यकार रौशन जनकपुरी, उद्योग वाणीज्य संघ के अध्यक्ष जितेंद्र महासेठ, वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शशि, नेता मनोज चौधरी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। पुस्तक समीक्षा रामचंद्र झा रमन ने किया।


